{"_id":"655e405af7e7601930014bc9","slug":"administrative-officers-who-went-to-remove-illegal-encroachment-were-attacked-case-registered-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-9122-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अवैध कब्जा हटवाने गए प्रशासनिक अधिकारियों पर किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अवैध कब्जा हटवाने गए प्रशासनिक अधिकारियों पर किया हमला, केस दर्ज
Wed, 22 Nov 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
बहल।
गांव सुरपुरा कलां में पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने गए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कब्जा धारकों ने बदतमीजी की। आरोप है कि उक्त लोगों ने गांव के सरपंच के साथ भी मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर नामजद दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बीडीपीओ विनोद सांगवान ने बताया कि वह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मंगलवार को एसडीएम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए गांव सुरपुरा कलां में पंचायती भूमि पर पुलिस दल की मौजूदगी में कब्जा हटवाने गए थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा धारकों को आदेशों की जानकारी दी व हलका कानूनगो द्वारा मौके पर निशानदेही करवाई गई। पुलिस बहल को कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने बारे निर्देश देकर सरपंच को पंचायती भूमि से अतिक्रमण हटवाने के बारे में कहा गया।
इस दौरान कब्जाधारी दलबीर के मकान का कब्जा हटवाया जा रहा था तो उसी समय सुशीला पत्नी दलबीर व दलबीर पुत्र निहाल सिंह वासी सुरपुरा कलां ने सरकारी कार्यों में बाधा डाली। उन लोगों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट होते हुए भी हमला किया। जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाने के लिए कहा गया। आरोपियों ने सरंपच को थप्पड़ मारा व मेरे ऊपर ईंट मारकर हमला किया। हमले में मैंने अपने आपको बड़ी मुश्किल से बचाया। पुलिस थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।