फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Administration broke the house built by illegal possession of miscreant Mintu Modasia In Bhiwani

भिवानी में भी चला बुलडोजर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बदमाश मिंटू मोडासिया का अवैध कब्जा कर बनाया मकान तोड़

Wed, 28 Sep 2022 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 06:39 PM IST
सार

डीएसपी जगत सिंह मोर के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस की मौजूदगी में मकान गिराया गया। पुलिस के अनुसार मिंटू मोडासिया पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान में मकोका, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम व मारपीट करने सहित 18 अभियोग दर्ज है। 

विज्ञापन
Administration broke the house built by illegal possession of miscreant Mintu Modasia In Bhiwani
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बदमाश मिंटू मोडासिया का अवैध कब्जा कर बनाया मकान तोड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी पुलिस प्रशासन ने जिले के नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। काली कमाई से बनाए गए अवैध संपत्तियों पर प्रशासन की नजर है। इसी कड़ी में बहल क्षेत्र के सोरड़ा जदीद गांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे तिहाड़ जेल में बंद मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया द्वारा अवैध रूप से पंचायती जमीन पर बनाए गए मकान को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर आरोपी की संपत्ति की जांच कराई गई। इसमें पुलिस के नोटिस में आया कि मिंटू द्वारा गांव की पंचायती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर मकान व चहारदीवारी का निर्माण किया गया। इसी आवास से वह अवांछित गतिविधियां चलाता है। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस उप अधीक्षक लोहारू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने सोरड़ा जदीद गांव में गैंगस्टर मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया के अवैध रूप से 800 गज में बनाए गए मकान व चहारदीवारी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस उप अधीक्षक लोहारू जगत सिंह के अलावा  बहल थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, लोहारू थाना प्रभारी विद्यानंद, सिवानी थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, जुई थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर मिंटू पर दर्ज हैं कई प्रदेशों में केस
पुलिस के अनुसार मिंटू मोडासिया पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान में मकोका, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम व मारपीट करने सहित 18 अभियोग दर्ज है। 


पुलिस प्रशासन की टीम जिले के नशा तस्करों, अवैध कारोबारियों की संपत्ति के रिकॉर्ड के जांच में जुटी है। ऐसे लोगों की पुश्तैनी या खरीदी हुई संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति के साथ-साथ उनकी बेनामी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी आपराधिक तत्व की बेनामी संपत्ति के बारे में जानकारी है तो वह संबंधित पुलिस थाना प्रबंधक को इसी सूचना दें, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed