फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   adc office, fire, short sarkit, fire brigade, bhiwani

एडीसी कार्यालय की स्थापना शाखा में शार्ट सर्किट से लगी आग

Mon, 01 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 01 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
adc office, fire, short sarkit, fire brigade, bhiwani
आग - फोटो : फाइल फोटो
लघु सचिवालय के एडीसी कार्यालय की स्थापना शाखा में रविवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग से एक कंप्यूटर सेट और कुछ जरूरी रिकार्ड जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद भी लघु सचिवालय परिसर में धुआं-धुआं रहा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे एडीसी कार्यालय की स्थापना शाखा कमरा नंबर 22 में रखे कंप्यूटर, बैटरी में अचानक आग लग गई। वहां फाइलों में रिकार्ड होने के कारण आग तेजी से फैली। आग की सूचना पर नीचे कंप्यूटर शाखा में कार्यरत कर्मचारी बाहर आए। अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया मगर वहां लगे अग्निशमन यंत्र भी नहीं चले। सूचना देकर दमकल विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया। बताया जाता है कि कुछ जरूरी कागजात और वोटर लिस्ट जल गई। एक कंप्यूटर सैट, बैटरी भी जल गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी रवींद्र कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शाखा का मुआयना किया। कर्मचारियों ने कहा कि आग को समय रहते काबू कर लिया गया है अन्यथा ज्यादा नुकसान हो सकता था। फिलहाल नुकसान कितना हुआ है, यह कहना मुश्किल है मगर कागजात व कुछ रिकार्ड जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed