फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused Satish George taken on police remand for 6 days

Bhiwani News: आरोपी सतीश जॉर्ज को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused Satish George taken on police remand for 6 days
भिवानी। बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी भूमि विवाद प्रकरण में मुंबई से गिरफ्तार किए 25 हजार के इनामी आरोपी सतीश जॉर्ज को एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने भिवानी न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एंटी करप्शन ब्यूरो ने न्यायालय से छह दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से सरकारी भूमि प्रकरण से जुड़े अहम सवालों से पर्दा उठाया जाएगा और मामले से जुड़े अहम राज भी उगलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रकरण में अब भी भिवानी तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क विकास सहित अन्य अहम आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। सतीश जार्ज पर उज्जैन में भी बैप्टिस्ट मिशनरी की सरकारी भूमि को बेचने के मामले में धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह की टीम ने बैप्टिस्ट मिशनरी भूमि प्रकरण मामले में भिवानी सीआईए द्वारा मुंबई से पकड़कर लाए गए इनामी आरोपी सतीश जॉर्ज को वीरवार सुबह भिवानी न्यायालय में पेश किया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे भिवानी में बैप्टिस्ट मिशनरी की बेशकीमती भूमि को बेचने की कोशिश के अहम आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। इस पर न्यायालय से सतीश जॉर्ज का छह दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो टीम सतीश जॉर्ज से जाली दस्तावेज तैयार कराए जाने के साथ-साथ मिशनरी की भूमि बिक्री मामले से जुड़े कई अहम सवाल किए जाएंगे। इस प्रकरण में कौन-कौन लोग शामिल रहे और बिक्री कराने में किन लोगों ने साथ दिया। कोई राजनेता का नाम भी शामिल है या किन अधिकारियों की भूमिका इस प्रकरण में रही है। इस बारे में पूछताछ होगी।
विज्ञापन

बता दे कि सतीश जाॅर्ज खुद को बीएमएससी यानी बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी कारपोरेशन का पदाधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराता था। इसमें पावर ऑफ अटॉर्नी बनकर करोड़ों की बेशकीमती भूमि का अधिकारियों से मिलीभगत कर कौड़ियों में सौदा तय कर बेच डालता था। उज्जैन में भी कुछ इसी तरह के कारनामे उजागर हुए तो उसके खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए। जिसके बाद भिवानी में भी बैप्टिस्ट मिशनरी की हांसी गेट पर बेशकीमती भूमि को बेचने की कोशिश की गई। इसमें कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बैप्टिस्ट मिशनरी सोयायटी भूमि प्रकरण में आरोपी सतीश जॉर्ज को न्यायालय से छह दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी से कुछ अहम सवालों को लेकर पूछताछ करेगी। इस मामले में अभी रजिस्ट्री क्लर्क विकास सहित कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
-इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, जांच अधिकारी, एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed