फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of withdrawing money by changing debit card arrested

Bhiwani News: एटीएम बदलकर रुपये चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of withdrawing money by changing debit card arrested
भिवानी। डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिसार के धर्म खेड़ी निवासी राकेश के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने दस हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसको जिला कारागार में भेजने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एमसी कॉलोनी निवासी पितांबर ने औद्योगिक थाना में एक शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि उसका भाई गत आठ अगस्त को रोहतक गेट स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके उसके भाई का डेबिट कार्ड बदल लिया और 38 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए औद्योगिक थाना के अंतर्गत सब्जी मंडी चौकी के एएसआई सतीश कुमार ने पांच दिसंबर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया। जहां उससे दस हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां उसको जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed