फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of theft arrested in Kairu

Bhiwani News: कैरू में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 Sep 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft arrested in Kairu
भिवानी। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने गांव कैरू में घर का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी संजय उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय उर्फ सोनू ढाणी माहू जिला भिवानी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कैरू निवासी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 सितंबर को खेत में गई हुई थी। उनके बच्चे काम पर गए हुए थे। पीछे से आरोपी संजय ने उनके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे रुपये चोरी करके ले गया था। शुक्रवार को डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के मुख्य सिपाही दीपक कुमार ने घर का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को कैरू से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी संजय से घर से चोरी किए गए रुपये से खरीदा गया एक मोबाइल फोन व 2,000 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी संजय पर पहले भी थाना तोशाम में दो चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed