{"_id":"6998c8c04349e97bbf09f410","slug":"accused-of-supplying-illegal-weapons-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147103-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी काबू
Sat, 21 Feb 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बिना लाइसेंस अवैध हथियारों की सप्लाई के मामले में सीआईए प्रथम ने वीरवार को एक आरोपी विकास उर्फ काशी को गिरफ्तार किया है।
01 नवंबर 2025 को सीआईए प्रथम ने थाना तोशाम क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी कुलदीप निवासी पिंजोखरा को 04 अवैध पिस्तौल व 03 कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने खुलासा किया कि दो अवैध पिस्तौल व 01 कारतूस वह अभय निवासी उत्तर प्रदेश से लेकर आया था तथा दो पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस उसे सोनू निवासी पिंजोखरा ने दिए थे। इस खुलासे के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस 16 जनवरी 2026 को आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसने यह अवैध हथियार विकास उर्फ काशी निवासी पिंजोखरा के कहने पर कुलदीप को दिए थे। जिस पर पुलिस ने 19 फरवरी को आरोपी विकास उर्फ काशी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम, लड़ाई-झगड़ा सहित विभिन्न धाराओं के तहत लगभग 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।