{"_id":"647ce50ad5d290d0cd0423da","slug":"accused-of-spreading-terror-by-firing-captured-in-cctv-camera-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-93-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी
विज्ञापन
भिवानी। पालुवास मोड पर गेस्ट हाउस के अंदर घुसकर फायरिंग व संचालक से रंगदारी मांगने के बाद हालुवास गेट स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय में मैनेजर पर फायरिंग करने वाले दोनों युवकाें की पहचान हो गई है। ट्रांसपोर्ट कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी कैद हुए हैं। जिसके आधार पर सौरभ उर्फ सैंडी और रीतिक उर्फ खलीफा के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय के अलावा औद्योगिक पुलिस व सदर पुलिस थाना की टीमें लगी हैं।
सदर पुलिस को दी शिकायत में जुलाना निवासी संदीप ने बताया कि हालुवास फाटक के समीप दिनेश गुड्स ट्रांसपाेर्ट में वह बतौर मैनेजर काम करता है। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे ट्रांसपोर्ट का मालिक वीरेंद्र शर्मा खाना खाने घर चला गया था। इसी दौरान चार बजकर 20 मिनट पर दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और ट्रांसपोर्ट कार्यालय के अंदर आते ही मालिक के बारे में पूछा। उसने कहा कि खाना खाने घर गए हैं। इतना कहते ही एक युवक ने उसकी तरफ जान से मारने की नियत से पिस्तौल से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग बाहर आए तो आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद ट्रांसपोर्ट मालिक वीरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची तो पता चला कि आरोपी युवक सौरभ उर्फ सैंडी वासी महताबदास की ढाणी व रीतिक उर्फ खलीफा वासी पतराम गेट क्षेत्र का रहने वाला है। सदर पुलिस ने दोनों की पहचान के बाद नामजद युवकों के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
शनिवार शाम चार बजे इस वारदात से 20 मिनट पहले ही दोनों युवक पालुवास मोड पर ओम गेस्ट हाउस के संचालक पर भी फायरिंग कर दस हजार रुपये की रंगदारी मांगने पहुंचे थे। जिस पर औद्योगिक पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ है। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगी है, जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।