{"_id":"65a4327e981b85f7db0232b4","slug":"accused-of-snatching-money-from-petrol-pump-owners-son-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11817-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पेट्रोल पंप मालिक के लड़के से रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पेट्रोल पंप मालिक के लड़के से रुपये छीनने का आरोप
विज्ञापन
शहर के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन घायल ज्योत प्रकाश।
बवानी खेड़ा। शनिवार की रात को गांव बलियाली से भिवानी जा रहे पेट्रोल पंप मालिक के लड़के पर पांच नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए युवकों ने 60 हजार रुपये छीनकर भाग गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बलियाली के हंस पेट्रोल पंप के मालिक एडवोकेट सुरेन्द्र हंस ने बताया कि शनिवार रात लगभग सवा नौ बजे उनका लड़का ज्योत प्रकाश पंप से 60 हजार रुपये डिक्की में लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर भिवानी जा रहा था। जब वह बलियाली सुई के बीच ड्रेन के पास पहुंचा तो मौके पर पहले दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच अज्ञात नकाबपोशों ने उसे रोक लिया और उस पर डंडों से हमला कर दिया।
हमले में ज्योत प्रकाश का हेलमेट टूट गया। इस दौरान बलियाली की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल की लाइट पड़ने पर ज्योत प्रकाश अपना बचाव करने के लिए केस सहित मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर वापस बलियाली की तरफ भाग पड़ा। इसी बीच शोर-शराबा सुनकर पड़ोस की डेयरी से लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। ज्योति प्रकाश ने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे 60 हजार रुपये संभाले तो गायब मिले। घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल ज्योत प्रकाश को भिवानी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।