फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of online fraud arrested

Bhiwani News: ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का आरोपी दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of online fraud arrested
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव माहू निवासी आरोपी अशफाक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति के मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को उसके पति का दोस्त बताया। आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी अस्पताल में भर्ती है और उसके फोन की यूपीआई आईडी से भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि वह उनके खाते में रुपये भेज देता है और वे अस्पताल में भुगतान कर दें। इसके बाद आरोपी ने महिला के मोबाइल नंबर पर रुपये भेजने के फर्जी मैसेज भेजे और एक यूपीआई आईडी दी। महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,46,318 रुपये उक्त यूपीआई आईडी पर भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब महिला ने अपना बैंक खाता जांचा तो उसे ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed