फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of making woman's photo viral on social media, case registered

Bhiwani News: सोशल मीडिया पर महिला के फोटो किया वायरल करने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 05 Aug 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of making woman's photo viral on social media, case registered
भिवानी। सोशल मीडिया महिला का फोटो वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के पिता ने इसकी शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी। जिस पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके ही गांव का ही एक व्यक्ति उसकी बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। दो से तीन बार पहले भी इस मामले में पंचायत और फैसला हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद उसकी शादीशुदा बेटी की जिंदगी में जहर घोलने की नीयत से आरोपी उसकी बेटी के फोटो सोशल मीडिया पर भेज रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी के पति के पास भी फोटो भेज और उससे बात कर उसकी गृहस्थी बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस संबंध में आरोपी द्वारा महिला के पति के पास भेजे गए फोटो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed