फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of illegally sending liquor in the custody of CIA II.

Bhiwani News: अवैध रूप से शराब का ट्रक गुजरात भेजने के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of illegally sending liquor in the custody of CIA II.
सीआईए द्वितीय की गिरफ्त में अवैध रूप से शराब भेजने का आरोपी। 
भिवानी। अवैध रूप से चंडीगढ़ से गुजरात शराब भेजने के मामले में सीआईए स्टाफ द्वितीय ने मुख्य आरोपी को राजस्थान में भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भीलवाड़ा में भैरूपुरा निवासी राजमल उर्फ बंटी उर्फ गोपाल के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने देवसर मोड़ के समीप से एक ट्रक को पकड़ा था। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी और उसके अंदर अंग्रेजी शराब की 824 पेटियां बरामद की गई थीं। ट्रक चालक ने बताया था कि वे इस ट्रक को गुजरात लेकर जा रहे थे। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जूई थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया था और इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी राजस्थान के फतेहपुर निवासी अनिल के साथ मिलकर चंडीगढ़ से गुजरात के सूरत में अधिक दामों पर शराब की सप्लाई करता था। वह पिछले करीब सात सालों से यह काम कर रहा था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed