फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused caught for scamming 4.56 lakh by promising to remove service charges with credit card

Bhiwani News: क्रेडिट कार्ड से सर्विस चार्ज हटाने का झांसा देकर 4.56 लाख की ठगी करने का आरोपी दबोचा

Sat, 26 Sep 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 26 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused caught for scamming 4.56 lakh by promising to remove service charges with credit card
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड पर 28 हजार रुपये का सर्विस चार्ज हटाने का झांसा देकर 4,56,626 रुपये की साइबर ठगी के मामले में हसीन निवासी महरौला जिला नूंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले 15 हजार रुपये प्रतिमाह लेता था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

नरेश निवासी शांति नगर भिवानी शहर में ज्वेलर्स की दुकान चलाता है। उसने करीब एक माह पहले क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। व्हाट्सएप वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने कहा कि क्रेडिट कार्ड पर 28 हजार रुपये का सर्विस चार्ज लगा है। सर्विस चार्ज हटाने का झांसा देकर आरोपी ने शिकायतकर्ता से मोबाइल पर एक नंबर डायल करवाया। इसके बाद उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से रुपये कटने के संदेश आने लगे।
विज्ञापन

अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उसके कार्ड से कुल 4,56,626 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एएसआई विजय कुमार ने 24 सितंबर को कार्रवाई करते हुए हसीन को भिवानी से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में हसीन ने बताया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार अफजल को वह बैंक खाता उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसे 15 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed