फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for fraud of Rs 5.60 lakh in the name of online cement delivery

Bhiwani News: ऑनलाइन सीमेंट डिलीवरी के नाम पर 5.60 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud of Rs 5.60 lakh in the name of online cement delivery
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने ऑनलाइन सीमेंट डिलीवरी करने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से छह दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धोखाधड़ी से हासिल की गई राशि को एटीएम से निकलवाकर आरोपियों को देता था, इसके बदले उसे राशि का पांच फीसदी हिस्सा मिलता था।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में हिसार निवासी विनीत ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उनके विद्यापीठ में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए उन्हें सीमेंट की काफी मात्रा में आवश्यकता थी। इस पर शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन वेबसाइट पर एक मोबाइल नंबर देखा था जिस पर बात करने वाले ने बताया था कि उनके द्वारा डायरेक्ट सीमेंट सस्ते रेट पर मिल जाएगी। लेकिन फोन पर सीमेंट कंपनी के कर्मचारी बनकर बात करने वाले आरोपी ने बताया आपको इसके 2,000 बैग इकट्ठे लेने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीमेंट के बैगों की की कीमत 5.60 लाख बताई गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 5.60 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक आफ महाराष्ट्र के खाते में डाल दिए थे। इसके बाद सभी आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे। इस संबंध में विनीत ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में शिकायत दी। इसके बाद इस संबंध में केस दर्ज हुआ था।
साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने ऑनलाइन सीमेंट का आर्डर भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विभीषण कुमार निवासी भगवानपुर नालंदा बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर छह दिन का पुलिस रिमांड लिया है। प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने धोखाधड़ी की राशि को एटीएम से निकलवा कर मुख्य आरोपियों को दी थी। जिसके बदले में आरोपी को पांच फीसदी कमीशन प्राप्त हुआ था। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed