फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for cheating of Rs 27,000 by sending fake screenshots

Bhiwani News: फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर 27,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating of Rs 27,000 by sending fake screenshots
भिवानी। थाना बहल पुलिस ने व्यक्ति के मोबाइल पर फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर रुपये वापस लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अदनान निवासी गली नंबर 5 बगिया जीवन गढ़ कोल थाना कुरेशी जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

राजेश निवासी बहल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मार्च 2024 को उनके फोन पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि उसने उसके भाई को 3,000 रुपये देने थे। जो गलती से 3,000 के बजाय 30,000 रुपये डाल दिए गए हैं। इसके बाद आरोपी ने एक फर्जी स्क्रीनशॉट उनके मोबाइल नंबर पर भेजा था। स्क्रीनशॉट को देखकर उसने 27,000 रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए थे।
विज्ञापन

बाद में पता करने पर पाया कि आरोपी ने उनके साथ 27,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बहल के सहायक उप निरीक्षक सोमबीर सिंह ने 27,000 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed