फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Account holder should not give banking related information to anyone on mobile

खाताधारक किसी को मोबाइल पर बैंकिंग संबंधित जानकारी न दें: जोगपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Account holder should not give banking related information to anyone on mobile
गांव बिरण में बैंक संबंधी ग्रामीणों को जानकारी देते सहलाकर गजराज जोगपाल। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
तोशाम। तोशाम क्षेत्र के गांव बीरन स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में मंगलवार को दी भिवानी केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड एवं नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्तीय समावेशन कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता सहलाकर गजराज जोगपाल ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि ग्रामीण बैंक खाताधारक अपने मोबाइल फोन पर किसी भी व्यक्ति को बैंकिंग संबंधित जानकारी जैसे एटीएम कार्ड पासवर्ड, ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर, खाता नंबर किसी को न बताए। ऐसा करने पर साइबर ठगों द्वारा बैंक खाते में से पैसा निकालकर वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि बैंक अकाउंट से संबंधित सावधानी बरतनी चाहिए। प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के सदस्य ग्रामीणों को बिना किसी ब्याज के ही ऋण दिया गया है। ग्रामीणों को निर्धारित मोबाइल पर बैंकिंग संबंधित जानकारी किसी को न दें। इस अवसर पर गजराज जोगपाल वित्तीय साक्षरता सलाहकार, प्रियव्रत विकास अधिकारी, सुल्तान सिंह सरपंच, असलम हरियाणा अनुसूचित जाति विकास निगम, शाखा प्रबंधक नेपाल सिंह, सज्जन कुमार पैक्स प्रबंधक, बलवंत, मोनिका एनजीओ, बैंक से आनंद प्रकाश शर्मा, बसंत कुमार, दरिया सिंह, वीरेंद्र कुमार, पैक्स से देवव्रत, कर्ण सिंह, कृष्ण कुमार, रामपाल सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed