फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, wise chairmen, vichel

लाइट पड़ने पर बिगड़ा संतुलन, डिवाइडर पर चढ़कर पलटी वाइस चेयरमैन की स्कॉर्पियो

Fri, 07 Feb 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident, wise chairmen, vichel
नगर परिषद के वाइस चेयरमैन की सड़क दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
तोशाम मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही अचानक स्कॉर्पियो के चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसा बुधवार देर रात साढ़े 12 बजे हुआ। इस हादसे में गाड़ी चला रहे चालक को भी मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मामनचंद की थी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त गाड़ी में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन नहीं थे, क्योंकि चालक ने हादसे से थोड़ी देर पहले ही उन्हें घर छोड़ा था और फिर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह घटना हुई। इसकी सूचना पाकर मौके पर नगर परिषद के अधिकारी व पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मामनचंद ने बताया कि बुधवार को वे अपनी स्कॉर्पियो में चालक विकास के साथ चंडीगढ़ किसी कार्य से गए हुए थे। देर रात भिवानी लौटे थे। साढ़े 12 बजे चालक विकास उन्हें घर छोड़ने के बाद गाड़ी लेकर तोशाम बाईपास स्थित अपने घर जा रहा था। तोशाम रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरने के बाद सामने से किसी वाहन की लाइट शीशे पर पड़ी और चालक का संतुलन अचानक बिगड़ गया। इसी वजह से गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन गनीमत से चालक विकास की जान बच गई। उसे केवल मामूली चोटें आई हैं। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर भी हड़कंप मच गया। कई लोगों ने उनके पास फोन कर उनका कुशलक्षेम पूछा। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों व पार्षदों ने भी मामनचंद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed