फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, two people die, one injured

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Fri, 11 Dec 2020 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
accident, two people die, one injured
सड़क हादसे में चौकीदार की मौत मामले की कार्रवाई करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी/तोशाम। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। शहर के देवसर मोड़ पर वाहन की टक्कर से एक चौकीदार की मौत हो गई, जबकि तोशाम में कार की चपेट में आकर एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं शहर के दादरी रोड पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार किसान घायल हो गया।
विज्ञापन

पानी लेने के लिए जा रहा था चौकीदार
पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के जिला झुंझनु के गांव बाजवा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसका पिता 47 वर्षीय बैजाराम भिवानी के देवसर मोड़ स्थित एक फैक्टरी में चौकीदारी करता था। बुधवार रात करीब नौ बजे वह सड़क के नजदीक स्थित पानी की टंकी से पानी लेने जा रहा था। अचानक ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बैजाराम को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां ड्यूूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना जूई पुलिस थाना को दी। मामले की सूचना मिलने पर जूई पुलिस थाना से जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक बैजाराम चार बच्चों का पिता था। मृतक के बेटे सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार किसान घायल
बालाजी कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय धर्मपाल खेतीबाड़ी करता है। वीरवार सुबह दस बजे वह अपनी बाइक पर खेत में जा रहा था। जब वह भिवानी-दादरी मार्ग पर स्थित जलघर के नजदीक पहुंचा तो अचानक ही तेज रफ्तार डंपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। डंपर चालक करीब दो सौ मीटर तक उसकी बाइक को घसीटते हुए ले गया। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। डंपर चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी खराब होने पर सर्दी से बचने को साइड में जला रखी थी आग
पुलिस को दिए बयान में बडेसरा निवासी बिजेन्द्र ने बताया कि वे अपनी गाड़ियों में तूड़ी भरकर राजस्थान जा रहे थे। जब वे तोशाम से शाम को निकले तो सिवानी मार्ग पर उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन दोनों ने गाड़ियां सड़क के साइड में खड़ी कर दी और सर्दी के कारण गाड़ियों के पीछे आग जला कर आग सेंकने लगे। थोड़ी देर में तोशाम की तरफ से तेज रफ्तार से आई एक कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक को काफी चोटें लगीं। उसे तोशाम के उपमंडल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भादस की धारा 279, 337, 304, के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed