फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, two die, bike rider

ट्रक से टकराया ट्रैक्टर, फिर बाइक, बाइक सवार दो युवकों ने पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 03 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident, two die, bike rider
तोशाम बाईपास पर पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हुई और फिर पीछे चल रही बाइक ट्रैक्टर में जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और ट्रैक्टर सवार दो युवक घायल हो गए। बाइक सवार युवकों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां देर शाम उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस रात परिजनों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी थी।
विज्ञापन

हादसा वीरवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। बलियाली वासी दो पड़ोसी युवक 24 वर्षीय अनूप और 19 वर्षीय पंकज शहर की एक मारबल दुकान पर कार्य करते थे। हर रोज की तरह सुबह बाइक से अपने घर से दुकान पर जा रहे थे। जब तोशाम बाईपास पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रैक्टर की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। जिसके बाद ट्रैक्टर के पीछे चल रही बाइक भी ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अनूप और पंकज को गंभीर चोटें आई। हादसे में ट्रैक्टर चालक जाटू लुहारी वासी 22 वर्षीय संजय और इसी गांव के 32 वर्षीय अमरजीत को भी चोट आई। चारों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग लाया गया जहां अनूप और पंकज की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां शाम को उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक बोला, बाइक के ओवरटेक करने के कारण बिगड़ा संतुलन, हुआ हादसा
घायल गांव जाटू लुहारी निवासी 22 वर्षीय संजय ने बताया कि वह डाबर कॉलोनी में भवन निर्माण कार्य में ट्रैक्टर चालक का काम करता है। वीरवार सुबह वह गांव जाटू लुहारी निवासी 32 वर्षीय अमरजीत के साथ दुकान से भवन निर्माण का सामान लेकर डाबर कॉलोनी जा रहा था। जब वह तोशाम बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो सामने से एक ट्रक आ रहा था। अचानक ही बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर दिया। जिसके कारण उसके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में उसे और अमरजीत को चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात बच्ची ने खोया पिता तो दो बहनों ने खोया भाई
बलियाली वासी अनूप और पंकज एक ही मारबल पत्थर की दुकान पर काम करते थे। गांव में घर भी साथ-साथ है और दोनों इकट्ठे ही आते-जाते थे। 24 वर्षीय अनूप को एक नवजात बच्ची है। वह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का है जबकि उसकी दो बहनें भी है। हादसे में पूरा परिवार बिखर गया है। अनूप ही परिवार का एकमात्र सहारा था। वहीं पंकज चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा और सबका लाडला था। उससे बड़ी दो बहने और एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed