फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accident in Bhiwani, Tata Ace vehicle returning with catering goods overturns, youth dies

भिवानी में हादसा: कैटरिंग का सामान लेकर लौट रही टाटा एस गाड़ी पलटी, युवक की मौत

Wed, 22 Nov 2023 12:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Nov 2023 12:43 PM IST
सार

गांव तिगड़ाना में शादी कार्यक्रम में कैटरिंग का सामान लेकर एक टाटा एस गाड़ी मंगलवार रात करीब पौने एक बजे भिवानी की तरफ आ रही थी। तिगड़ाना मोड़ के समीप अचानक ही गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।

विज्ञापन
Accident in Bhiwani, Tata Ace vehicle returning with catering goods overturns, youth dies
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के समीप मंगलवार देर रात पौने एक बजे कैटरिंग का सामान लेकर भिवानी की तरफ आ रही टाटा एस गाड़ी अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। इस सड़क हादसे में टाटा एस गाड़ी में कैटरिंग के सामान के साथ बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना सदर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में मृतक के परिजनों ने चालक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


गांव तिगड़ाना में शादी कार्यक्रम में कैटरिंग का सामान लेकर एक टाटा एस गाड़ी मंगलवार रात करीब पौने एक बजे भिवानी की तरफ आ रही थी। तिगड़ाना मोड़ के समीप अचानक ही गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिसमें गाड़ी में पीछे सवार इंद्रा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय सौरभ के सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार अन्य युवकों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन


सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह सदर पुलिस के जांच अधिकारी संजय ने शव का पोस्टम मार्टम कराया वहीं। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed