फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, byke, one die

बैरियर से टकरा बाइक असंतुलित होकर गिरी, चालक की मौत

Wed, 05 Aug 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
accident, byke, one die
रोहतक रोड पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर बैरियर से टकराने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार गिर गए। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक केे परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे का है। रोहतक निवासी 31 वर्षीय रामवदन मजदूरी करता था। सोमवार को वह अपने रिश्तेदार विनोद के साथ अपनी बहन के घर रक्षाबंधन पर भिवानी आया था। वह सोमवार रात को ही विनोद के साथ बाइक पर रोहतक जा रहा था। जब वो रोहतक रोड स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की लाइट खराब होने के कारण बाइक सामने बने बैरियर से टकरा गई। हादसे में विनोद बाइक से दूर मिट्टी में जा गिरा और रामवदन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर खरक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई वीरपाल सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी ने बताया कि बाइक की लाइट खराब होने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed