फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, bike rider die, police case file

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Fri, 21 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
accident, bike rider die, police case file
भिवानी। लोहारू रोड तोशाम बाईपास विश्वकर्मा मंदिर के समीप बुधवार देर रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही अनाज मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और वीरवार सुबह शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सारंगपुर निवासी 37 वर्षीय महेंद्र किसी कार्य से अपनी बाइक पर दादरी से तोशाम जा रहा था। बुधवार देर रात करीब 11 बजे जब वह तोशाम बाईपास लोहारू रोड विश्वकर्मा चौक के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनाज मंडी पुलिस शव को लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। रात के समय मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई थी। इसलिए शव डेड हाउस में रखवाकर पुलिस उसकी शनाख्त कराने में जुट गई। वीरवार को पुलिस ने मृतक की शनाख्त गांव सारंगपुर वासी 37 वर्षीय महेंद्र के रूप में की। मृतक चार भाई व दो बहनों में बड़ा था। उसकी तीन लड़कियां हैं। वह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। अनाज मंडी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed