फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accidenet

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Mon, 17 May 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
accidenet
भिवानी के तोशाम बाईपास टी प्वाइंट के समीप रविवार देर रात को हुए सड़क हादसे में एक मिल मजदूर की मौत हो गई। हादसा ट्रक और बाइक की टक्कर से हुआ था। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सोमवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। उसका बड़ा बेटा भवानी सिंह अपने दोस्त सोनू के साथ बापोड़ा से रविवार को बाइक पर भिवानी मिल में ड्यूटी पर आया था। शाम को उसका लड़का बाइक से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। रात करीब 10 बजे जब वे तोशाम बाईपास टी प्वाइंट पर पहुंचे तो अनाज मंडी दादरी रोड की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में भवानी को गंभीर चोटें आई वहीं सोनू भी घायल हो गया। सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में भवानी को सोनू जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी सूचना सदर पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन

सदर पुलिस के जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। सदर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद ने बताया कि गांव बापोड़ा निवासी गोपाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed