फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ABVP workers and women guards clash at CBLU over plucking of flowers

Bhiwani News: फूल तोड़ने पर सीबीएलयू में एबीवीपी कार्यकर्ताओं व महिला गार्ड में विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers and women guards clash at CBLU over plucking of flowers
सीबीएलयू में फूल तोड़ने पर हुए विवाद में आपस में उलझते महिला सुरक्षा गार्ड प्रियंका चौहान व एबी
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में शनिवार को पुलवामा हमले के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए फूल तोड़ने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय की महिला सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हो गया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में बहस होती रही। बाद में डायल 112 की टीम के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की भिवानी इकाई की ओर से 14 फरवरी को पुलवामा हमले के शहीदों की स्मृति में विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के लिए एबीवीपी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के गार्डन से फूल तोड़ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान महिला सुरक्षा गार्ड प्रियंका चौहान ने उन्हें फूल लेने से मना कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच काफी देर तक बहस चली। एबीवीपी के जिला संयोजक रोहित बूरा ने आरोप लगाया कि जहां पूरा देश पुलवामा के शहीदों के बलिदान को याद कर रहा है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए फूल ले रहे थे, लेकिन प्रशासन के इशारे पर उन्हें रोका गया। संगठन ने इस व्यवहार का विरोध किया। सूचना मिलने पर डायल 112 के पुलिस कर्मचारी सतबीर सिंह और सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। विवाद के बावजूद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपना कार्यक्रम जारी रखा। संगठन की ओर से सीबीएलयू के पुराने भवन परिसर में त्रिवेणी (नीम, पीपल और बरगद) का पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed