{"_id":"6a359bb82476e5153c09637b","slug":"abvp-submits-memorandum-to-vice-chancellor-demanding-withdrawal-of-fee-hike-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152780-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फीस वृद्धि वापस लेने की मांग, अभाविप ने कुलगुरु को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फीस वृद्धि वापस लेने की मांग, अभाविप ने कुलगुरु को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की बढ़ाई गई फीस को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कुलगुरु को ज्ञापन सौंपकर फीस वृद्धि वापस लेने या उसमें कमी करने की मांग उठाई। अभाविप पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ी हुई फीस का सीधा असर मध्यम वर्गीय और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।
अभाविप के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष करण बूरा ने कहा कि फीस वृद्धि के कारण अनेक परिवार आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विश्वविद्यालय इकाई मंत्री सलोनी ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का मूल अधिकार है और किसी भी छात्र की आर्थिक स्थिति उसकी शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना होना चाहिए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर, मध्यम वर्गीय और ग्रामीण परिवारों के विद्यार्थी बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
विज्ञापन
अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बढ़ाई गई फीस को वापस लिया जाए अथवा उसमें उचित कमी की जाए ताकि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर नगर मंत्री रवि भारद्वाज, इकाई उपाध्यक्ष समर राणा, दीपिका, रोहित वशिष्ठ और इकाई सह मंत्री प्रियांशी मौजूद रहे।