फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Abstaining from anti-corona vaccine, till now 49 thousand have not got second dose

Bhiwani News: कोरोना रोधी टीके से कर रहे परहेज, अब तक 49 हजार ने नहीं लगवाई दूसरी डोज

Wed, 15 Mar 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Abstaining from anti-corona vaccine, till now 49 thousand have not got second dose
भिवानी। जिले में अधिकतर लाभार्थी कोरोना रोधी टीके से परहेज कर रहे हैं। इसके कारण टीकाकरण अभियान पूरा नहीं हो पा रहा है। नागरिक अस्पताल के वार रूम में बनाए टीकाकरण केंद्र के साथ ही अन्य जगहों पर लाभार्थी नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को टीके के फायदे गिना रहा है कि टीका रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 925928 लाभार्थियों को पहली और 876632 को दूसरी डोज लगी हैं। जबकि 82693 को बूस्टर डोज लगी हैं। ऐसे में 49296 दूसरी डोज और 793939 बूस्टर डोज के लाभार्थी वंचित हैं। इन दिनों नागरिक अस्पताल के वार रूम में रोजाना तीन से चार ही लाभार्थी पहुंच रहे हैं। ऐसे में वैक्सीन की डोज लगाने स्वास्थ्यकर्मी 10 लाभार्थी एक साथ आने का परामर्श दे रहे हैं। जिले में कोविशील्ड और कोवैक्सीन डोज का पर्याप्त स्टॉक है। हालांकि नेजल वैक्सीन का अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि जिले में एक जनवरी को नेजल वैक्सीन का स्टॉक आ जाएगा। इसके लिए लाभार्थी को 325 रुपये चुकाने होंगे। लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी जिले में नेजल वैक्सीन का स्टॉक नहीं आया है। नेजल वैक्सीन की कीमत 800 रुपये निर्धारित की थी। वहीं, सरकारी सेंटर पर इसके लिए 325 रुपये चुकाने होंगे। लेकिन अब नेजल वैक्सीन का कोई अपडेट नहीं आया आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। वैक्सीनेशन के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। वैक्सीन के लाभार्थियों से अपील है कि वे टीकाकरण केंद्र में पहुंचे और डोज लगवा लें। ताकि कोरोना से बचाव रहे।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed