फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   About give or not science exam to inform the education board till 15 June.

विज्ञान की परीक्षा देने या न देने संबंधी 15 जून तक सूचना दें परीक्षार्थी

Sat, 13 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
About give or not science exam to inform the education board till 15 June.
भिवानी। कोरोना महामारी के चलते स्थगित हुई सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय/ शैक्षिक) परीक्षा मार्च-2020 से संबंधित परीक्षार्थियों को विज्ञान विषय का पेपर देने या न देने की सहमति की सूचना 15 जून तक बोर्ड को देनी होगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय/ शैक्षिक ) मार्च-2020 से संबंधित फ्रेश श्रेणी/पूर्ण विषय स्वयंपाठी परीक्षार्थी जिन्होंने चार विषयों की परीक्षा तो दी थी, लेकिन कोविड-19 के कारण जिन विषयों की परीक्षा स्थगित हो गई थी, उन शेष विषयों की परीक्षाओं का आयोजन शीघ्र ही होनी है। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो ग्यारहवीं कक्षा में विज्ञान संकाय (मेडिकल/नॉन मेडिकल) से जुड़े संस्थानों में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें विज्ञान विषय की परीक्षा देनी अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी स्वेेच्छा से विज्ञान विषय की परीक्षा देना चाहते हैं वह भी यह परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय/शैक्षिक) कंपार्टमेंट/सीटीपी/रि-अपीयर/अतिरिक्त विषय आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार के बचे हुए शेष विषयों की परीक्षाओं का आयोजन भी शीघ्र ही करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का अनुक्रमांक पूर्व में जारी किया गया ही रहेगा और नया प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय भी बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed