फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   AAP made former minister's daughter-in-law its candidate

Bhiwani News: भाजपा के बाद अब आप ने भी भिवानी विधानसभा क्षेत्र से ठोकी चुनावी ताल, पूर्व मंत्री की पुत्रवधू को बनाया प्रत्याशी

Tue, 10 Sep 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
AAP made former minister's daughter-in-law its candidate
भिवानी। भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी भिवानी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। आप ने भिवानी में पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा की पुत्रवधू इंदु शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि अभी कांग्रेस ने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं अन्य दलों के प्रत्याशियों का भी चुनावी मैदान में आने का इंतजार बना है।
विज्ञापन

तोशाम के बाद भिवानी में भी रोचक मुकाबला होने के आसार बने हैं। जातीय समीकरणों के हिसाब से भी भिवानी में ब्राह्मणों का बड़ा वोट बैंक है। पूर्व मंत्री डॉ वासुदेव शर्मा करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय भागेदारी निभाते आ रहे हैं। पूर्व मंत्री डाॅ. वासुदेव शर्मा की पुत्रवधू 40 वर्षीय इंदु शर्मा आठ दिसंबर 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा इंदु शर्मा ने भिवानी नगर परिषद में भी चेयरपर्सन का चुनाव लड़ा था और काफी मत हासिल किए थे। इंदु शर्मा को राजनीति विरासत में मिली है। इसके अलावा उसे ब्राह्मण मतदाताओं का भी अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा ब्राह्मण नेता के तौर पर भी जाने जाते हैं। इसके अलावा इंदु शर्मा को बड़ा परिवार का भी समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बड़ा परिवार एक बड़ा सामाजिक संगठन है, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता जुड़े हैं। ये सामाजिक गतिविधियों के जरिए अपने प्रकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं इंदु शर्मा के नाम की घोषण के बाद उनके आवास पर भी जश्न का माहौल बना है। वहीं भिवानी विधानसभा में जातीय समीकरणों की बात करें तो भाजपा से बणिया और आम आदमी पार्टी ने ब्राह्मण को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस की टिकट की अभी घोषणा होनी बाकी है। ऐसे में अब कांग्रेस पर भी लोगों की निगाहें टिकी है कि कौन मैदान में आएगा। अगर कांग्रेस भी किसी ब्राह्मण को टिकट देती है तो फिर भिवानी विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रौचक हो जाएगा।


नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव में 22,000 वोट किए थे हासिल

इंदु शर्मा ने 2022 में भिवानी नगर परिषद में चेयरपर्सन का चुनाव लड़ा था। जिसमें उसने भाजपा प्रत्याशी को पछाडते हुए 22,000 मत हासिल किए थे, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी भवानी प्रताप की धर्मपत्नी प्रीति भवानी नगर परिषद की चेयपर्सन चुनी गई थी। इंदु शर्मा इस चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। इंदु शर्मा एमए इक्नॉमिक्स के साथ बीएड तक पढ़ी लिखी है। उनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed