फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Aam Aadmi Party workers took out Vijay Sankalp Yatra

Bhiwani News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers took out Vijay Sankalp Yatra
आप पार्टी द्वारा शहर में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा में पहुंचें युवा प्रदेशअध्यक्ष अजय हुड्डा - फोटो : Bhiwani
भिवानी। आज सभी को उस सवाल का जवाब मिल गया है कि क्या आम आदमी पार्टी देशभर में बीजेपी और कांग्रेस का विकल्प बन सकती है? अब आम आदमी पार्टी को दोनों राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देशभर में देखा जाएगा। यह बात शनिवार को भिवानी पहुंचे आप युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा ने आप की विजय संकल्प यात्रा के दौरान कही।
विज्ञापन

पत्रकारों से रूबरू होते हुए अरूण हुड्डा ने कहा कि देश में हजारों राजनैतिक दल बने हैं लेकिन गिनी चुनी पार्टी ही राष्ट्रीय पार्टी बन पायी है। सिर्फ 10 साल में इस मुकाम तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। देश के लोगों से आम आदमी पार्टी को जो प्यार मिल रहा है वो इस बात की गवाही है कि लोग अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय नेता के रुप में पसंद कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बनना ये भी बताता है कि लोग देश में स्कूलों, अस्पतालों और मूलभूत सुविधाओं की राजनीति देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष दलजीत तालु ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस राजनीति को देश के हर प्रदेश ें एक-एक घर तक लेकर जाएंगे। मध्य जोन की महिला अध्यक्ष बिंदु चौहान ने कहा कि ईमानदारी, देशभक्ति और इंसानियत की अपनी छवि को पार्टी और मजबूत करके आगे बढे़गी। जोन मीडिया प्रभारी राजा चांगिया ने कहा कि पहले बीजेपी के लोग कहते थे कि जहां कांग्रेस की सरकार होती है उसी को हराकर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है। अब दिल्ली एमसीडी में बीजेपी के 15 साल के गढ़ को तोड़कर लोगों ने ये बता दिया है कि बीजेपी को हराने का काम भी आम आदमी पार्टी ही करेगी। इस अवसर पर करतार सिंह, सविता नंदा, रामफल फौजी, सुरेंद्र पुनिया, मंजीत सिंघानिया, धर्मबीर कुंगड़, सविता बडेसरा, विजय सिंह फौजी, सुरेंद्र धानक, राजबीर धनाना, ओमबीर यादव, कुलदीप खेड़ा, रमेश फौजी, रमेश कोठारी, सुरेंद्र डाबला, राजेश बेनीवाल, हरिकिशन पटवारी, जय भगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed