फेसबुक पर लाइव होकर बोला- मैं सुशांत सिंह नहीं, जो कोई प्रूफ नहीं छोड़ा, फिर खुद को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी से निकाले जाने से परेशान भिवानी के सेक्टर-13 निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार देर रात अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हुडा पार्क में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह रेवाड़ी के एक अस्पताल में कार्य करता था। आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर अपनी परेशानी बताई और अस्पताल के एक व्यक्ति ऋषि पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ऋषि नामक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। सेक्टर-13 निवासी 38 वर्षीय साबू रेवाड़ी के कृष्णा के ग्रुप आई अस्पताल में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि 20 जून को उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से वह घर में ही था।
साबू रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी लाइसेंसी पिस्तौल लेकर घर से निकला और हुडा पार्क पहुंचा। सुसाइड से पहले फेसबुक पर लाइव साबू ने ऋषि नाम के व्यक्ति को नौकरी से निकालने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए जिम्मेदार बताया। इसके बाद करीब 12 बजे उसने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
फेसबुक पर लाइव आने के बाद ही परिजनों को उसका पता लगा और वे उसे खोजते हुए हुडा पार्क पहुंचे। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। यहां मृतक के पिता बाबू कूटि ने फेसबुक लाइव की रिकार्डिंग के आधार पर ऋषि नामक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। पुलिस ने ऋषि नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फेसबुक पर लाइव आकर बोला साबू- परिवार को छोड़कर खुश नहीं हूं, पर मर रहा हूं
आत्महत्या से पहले साबू ने फेसबुक लाइव आकर कहा कि मैं अपने परिवार, बच्चों को छोड़कर खुश नहीं हूं, पर मर रहा हूं। मैं सुशांत नहीं हूं। सुशांत ने कोई प्रूफ नहीं छोड़ा। मैं मर रहा हूं और मुझे मरना है। अस्पताल प्रबंधन ने मुझे परेशान होने पर कभी परेशानी नहीं पूछी।
एक ऋषि से बैठाकर बात करा दी। मुझे निकालने के बाद भी वह काम कर रहा है। मैं अस्पताल को अपने मां-बाप से बढ़कर मानता था, मगर ऐसा नहीं था। ऋषि बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है। मैंने दादरी ट्रांसफर की भी मांग की। मेरी आत्मा सर आपको झिंझोड़ेगी। मेरे बच्चों को संभाल लेना। ऋषि ने मुझे मरने के लिए मजबूर किया है। मैं सुसाइड करता नहीं। करीब 04:56 मिनट तक ऋषि लाइव रहा और गोली मार ली।
छोटे-छोटे तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
साबू मूलरूप से केरल का रहने वाला था। परिवार सहित सेक्टर-13 में रहता था। साबू की मौत से तीन छोटे-छोटे बच्चों से पिता का साया छीन गया। वहीं परिवार से इकलौता सहारा। साबू के सात वर्षीय और चार वर्षीय दो बेटे हैं और डेढ़ वर्षीय एक बेटी। वह अपने माता-पिता का इकलौता था।
साबू ने परेशानी में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से आत्महत्या की। वह फेसबुक लाइव भी आया था, जिसमें उसने ऋषि नामक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। उसके बाद परिजनों के बयान ऋषि नामक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर विद्यानंद, एसएचओ सिविल लाइन थाना