{"_id":"6732358431313a3faf0a803e","slug":"a-young-man-who-was-going-to-take-his-sister-and-brother-in-law-to-bawanikheda-died-in-a-road-accident-bhiwani-news-c-21-hsr1027-502829-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहन व बहनोई को बवानीखेड़ा लेने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहन व बहनोई को बवानीखेड़ा लेने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
Mon, 11 Nov 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा(भिवानी)। गांव बलियाली निवासी एक युवक की बलियाली-बवानीखेड़ा मार्ग पर बाइक व गाड़ी की टक्कर में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बहनोई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी लिखित शिकायत में महेंद्रगढ़ निवासी संदीप ने बताया कि बलियाली निवासी आशीष (19) महेंद्रगढ़ निवासी अपने बहनोई संदीप व अपनी बहन पूजा को लेने बलियाली से बवानीखेड़ा आया हुआ था। घर जाते समय तीनों बलियाली की ओर जा रहे थे। तभी बलियाली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए तथा उन्हें चोटें आईं। इसके चलते आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तीनों को भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ निवासी मृतक के जीजा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।