फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man driving a car hit a bike at the turn of Sector 13, ex-soldier injured

Bhiwani News: कार भगाते युवक ने सेक्टर 13 के मोड़ पर बाइक को मारी टक्कर, पूर्व सैनिक घायल

Sun, 10 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man driving a car hit a bike at the turn of Sector 13, ex-soldier injured
हांसी रोड पर ​शिक्षा बोर्ड के पास हादसे गाड़ी की टक्कर से गाड़ी के नीचे फंसी बाइक के पास मौजूद 
भिवानी। शहर के सेक्टर 13 मोड़ शिक्षा बोर्ड के समीप शनिवार को फिल्मी अंदाज में गाड़ी भगाते एक युवक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्से में बाइक आधी अंदर तक घुस गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बाइक सवार पूर्व सैनिक की जान बच गई हालांकि उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीछा कर रहे लड़की के परिजनों ने कार चालक को पकड़कर जमकर पीटा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका को कार में बैठाकर सेक्टर 13 मोड़ से हांसी रोड की ओर जा रहा था। इसी बीच उसे आभास हुआ कि लड़की के परिजन दूसरी गाड़ी में उसका पीछा कर रहे हैं। पीछा छुड़ाने के लिए उसने तेज रफ्तार में कार दौड़ाना शुरू कर दी। सेक्टर मोड़ पर जाम लगा था लेकिन उसने परवाह किए बिना कार को हांसी रोड की ओर तेज गति से मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गांव तिगड़ाना से बाइक पर घर लौट रहे सेक्टर 13 निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र को शिक्षा बोर्ड के समीप कार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से आधी बाइक कार के निचले हिस्से में जा फंसी और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे के बाद पीछा कर रहे लड़की के परिजनों ने कार चालक को नीचे उतारकर डंडों से पीटा और फिर लड़की को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा ग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed