{"_id":"67e99fd99872dd9d99062357","slug":"a-young-man-died-when-his-motorcycle-lost-balance-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-132001-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मोटरसाइकिल असंतुलित होने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मोटरसाइकिल असंतुलित होने से युवक की मौत
Mon, 31 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-जींद मार्ग पर शनिवार को मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिरने की वजह से तिगड़ाना निवासी एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां रविवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के चाचा के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि गांव तिगड़ाना निवासी 28 वर्षीय राहुल रविवार को गांव मुंढाल से बाइक पर अपने गांव तिगड़ाना आ रहा था। जब वह तिगड़ाना और धनाना के बीच पहुंचा तो बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिसकी वजह से राहुल की मौत हो गई। मृतक राहुल दो बच्चों का पिता था। उसका एक लड़का और एक लड़की है।
पुलिस जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र ने बताया कि मृतक के चाचा मुकेश के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस संंबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।