{"_id":"68dd495469b863bb5b0e910a","slug":"a-young-man-died-in-bhiwani-after-falling-while-dancing-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में डांस करते हुए युवक की मौत: दोस्तों ने कंधे पर उठाया, असंतुलित होकर गिरने से तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे पार्टी में डांस करते हुए युवक की मौत: दोस्तों ने कंधे पर उठाया, असंतुलित होकर गिरने से तोड़ा दम
Wed, 01 Oct 2025 09:01 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:01 PM IST
सार
मंगलवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान डांस कर रहे सन्नी की मौत हो गई। दोस्तों ने उसको कंधे पर उठाया जिससे असंतुलित होकर वह जमीन पर गिर गया। इस हादसे में उसकी गर्दन में चोट लग गई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
भिवानी शहर के मिड टाउन होटल में मंगलवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान डांस कर रहे सन्नी उम्र 21 साल की मौत हो गई। दोस्तों ने उसे कंधे पर बैठाकर डांस किया, लेकिन असंतुलित होकर वह नीचे गिर गया। गिरने से सन्नी की गर्दन में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सन्नी तेलीवाड़ा क्षेत्र का निवासी था और एक दुकान में काम करता था। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा था। सेक्टर-13 चौकी इंचार्ज विजय कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और बुधवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सन्नी के पिता विजय के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया। युवक सन्नी अपने दुकान मालिक हिमांशु की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ था, जहां यह हादसा घटित हुआ।
विज्ञापन