{"_id":"68a4dad8f589550d750e11d2","slug":"a-young-man-died-due-to-the-negligence-of-the-electricity-corporation-in-chang-6-employees-suspended-bhiwani-news-c-21-1-hsr1033-690904-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चांग में बिजली निगम की लापरवाही से हुई थी युवक की मौत, 6 कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चांग में बिजली निगम की लापरवाही से हुई थी युवक की मौत, 6 कर्मचारी सस्पेंड
Wed, 20 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
चांग(भिवानी)। बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने करंट की चपेट में आने से गांव चांग में युवक की मौत मामले में छह निगम कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया है। कार्यकारी अभियंता ने सोमवार को दीपक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया व दिए गए आश्वासन के अनुसार परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा।
गत 15 अगस्त को गांव चांग निवासी दीपक अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए बिजली घर के नजदीक जोहड़ पर गया था। इस दौरान वहां पर बिजली का तार टूटा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दीपक की दर्दनाक मौत हो गई थी।
दीपक के परिजनों ने बिजली निगम से लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने भी मृतक के परिजनों की शिकायत पर निगम कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं दीपक के परिजनों ने बिजली निगम से आर्थिक सहायता की मांग उठाई थी। सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर दीपक के परिजनों को समझाया था और दीपक के परिजनों को पांच लाख आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था। कार्यकारी अभियंता ने सोमवार को कहा कि इस दुख की घड़ी में बिजली निगम दीपक के परिवार के साथ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये निगम कर्मचारी हुए सस्पेंड
बिजली निगम प्रबंधन के उच्चाधिकारियों ने गांव चांग में तैनात विभाग के फोरमैन आशीष, हरीराम एसएसए, एसएसए जगबीर, विनोद एएसएसए, सतपाल लाइनमैन, सतीस लाइनमैन इसके अलावा एचकेआरएन के कर्मचारी को सस्पेंड कर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
करंट लगने के बाद झाड़ियों में फेंका था युवक का शव
चांग बिजली घर के समीप टूटे तार के करंट की चपेट में आने के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने दीपक के शव को वहां से हटाकर थोड़ी दूर झाड़ियों में फेंक दिया था। दीपक के हाथ की मुट्ठी में तार था जबकि उसके दोनों सिरों से तार को काट दिया गया था। इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने 15 अगस्त की देर शाम नौ बजे बिजली घर पहुंचकर हंगामा किया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चांग में युवक की मौत मामले में निगम के छह कर्मचारियों को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है। पीड़ित युवक के परिजनों को भी आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। हादसा में निगम कर्मचारियों की लापरवाही है या नहीं ये तो विभागीय जांच के बाद ही सामने आएगा।
-विनोद पूनिया, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।