फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A woman who was living separately from her husband with 3 children for 13 years swallowed poison and died

Bhiwani News: 13 साल से 3 बच्चों के साथ पति से अलग रह रही महिला ने निगला जहर, मौत

Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A woman who was living separately from her husband with 3 children for 13 years swallowed poison and died
नागरिक अस्पताल में ​स्थित पुलिस चौकी के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
भिवानी। पिछले 13 सालों से अपने पति से तीन बच्चों के साथ अलग रह रही महिला ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने रविवार को महिला के शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मामला त्रिकोणीय संबंध और रुपयों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं मृतका की बेटी की शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की बेटी कीर्ति ने बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। उसके दो छोटे-भाई हैं। उसकी मां सुषमा (44) के साथ बैंक कॉलोनी में रहते हैं। उसकी माता सुषमा 2012 से ही अपने पति से अलग तीन बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन

बेटी ने बताया कि उसकी माता का हालुवास गेट क्षेत्र निवासी रिंकू के साथ रुपयों का लेन-देन था। करीब सात से आठ लाख रुपये का लेन-देन किया हुआ था। उसकी माता पिछले काफी दिनों से तीन से चार बार रिंकू के पास अपने रुपये मांगने के लिए गई थी, लेकिन वह रुपये देने से मना कर रहा था। इसी के चलते उसकी माता ने शनिवार शाम को हालुवास गेट के समीप ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। राहगीरों ने उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया। जबकि महिला की स्कूटी हालुवास रेलवे फाटक के समीप खड़ी पाई गई थी। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू के त्रिकोणीय संबंध भी आ रहे सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि सुषमा के पिछले चार सालों से रिंकू के साथ संबंध थे। रिंकू पहले से ही शादीशुदा था और सुषमा अपने पति से पिछले 13 सालों से अलग रह रही थी। सुषमा ने रिंकू को किसी तीसरी महिला के साथ संबंधों में रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद से ही तनाव बना हुआ था। रिंकू अब सुषमा से दूरी बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच उनका रुपयों का लेन-देन भी चल रहा था। इसके चलते ही सुषमा ने दबाव में आकर आत्महत्या का कदम उठाया।


सुषमा नामक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका की बेटी कीर्ति की शिकायत पर हालुवास गेट क्षेत्र निवासी रिंकू और उसकी पत्नी प्रीति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मामले में रिंकू के त्रिकोणीय संबंधों यानी किसी तीसरी महिला से संबंध की बात भी सामने आई थी, लेकिन फिलहाल रुपयों के लेनदेन के चलते सुषमा ने आत्महत्या करने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी है।
-मनीष वालिया, इंचार्ज, दिनोद गेट पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed