फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A woman was attacked with a brick after entering her house, an employee included in the Dial 112 team that reached the spot was also injured.

Bhiwani News: घर में घुसकर महिला पर किया ईंट से हमला, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम में शामिल कर्मचारी भी हुआ घायल

Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
A woman was attacked with a brick after entering her house, an employee included in the Dial 112 team that reached the spot was also injured.
अस्पताल में उपचाराधीन झगड़े में घायल महिला प्रिया।
भिवानी। शहर के हनुमान ढाणी क्षेत्र में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में आरोपी पक्ष ने एक महिला के सिर में ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट लगने की सूचना है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम में शामिल एक पुलिस कर्मचारी पर भी छत से ईंट बरसा दी गई। जिस वजह से पुलिस कर्मचारी भी मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हनुमान ढाणी क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय प्रिया ने बताया कि रविवार को उसकी सास खेत में गई थी और ससुर काम से बाहर गया था। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति और उसके बेटे ने उससे पहले तो गाली गलौज की फिर उसके सिर में ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। उसे पड़ोसियों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि करीब दो दिन पहले पड़ोसी का लड़का घर के बाहर कांच तोड़ रहा था। जिस पर उसे समझाया था कि उनके परिवार में छोटे बच्चे हैं, जिन्हें कांच से गंभीर चोट आ सकती है। लेकिन आरोपी युवक व उसके पिता ने उनके साथ गाली गलौज की। इसी बात को लेकर आज फिर से झगड़ा किया गया। विवाद की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। इस दौरान छत पर से बरसाई गई एक ईंट पुलिस कर्मचारी के पैर पर जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी वारदात कैद हुई है। जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed