{"_id":"6165d7af8ebc3ed0952842cc","slug":"a-woman-suddenly-fainted-near-the-bus-stand-toilet-died-as-soon-as-she-reached-the-hospital-bhiwani-news-hsr6142694121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड शौचालय के समीप अचानक बेसुध हुई महिला, अस्पताल पहुंचते मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड शौचालय के समीप अचानक बेसुध हुई महिला, अस्पताल पहुंचते मौत
विज्ञापन
भिवानी। नया बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने पति के साथ मायके जाने के लिए पहुंची एक महिला शौचालय के समीप अचानक बेसुध होकर गिर गई। महिला को तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला पिछले कुछ समय से बीमार बताई जा रही थी। वहीं औद्योगिक पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों के बयान पर पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी।
गांव रासीवास निवासी संजय अपनी 27 वर्षीय पत्नी अल्का के साथ मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भिवानी बस स्टैंड पर पहुंचा था। उसकी पत्नी बस स्टैंड परिसर में बने शौचालय के अंदर गई थी, जबकि उसका पति बाहर खड़ा था। जब अल्का शौचालय से बाहर आने लगी तो अचानक ही चक्कर आया और फिर बेसुध होकर गिर गई। महिला के बेसुध होने पर आसपास मौजूद सवारियों व रोडवेज कर्मचारियों ने उसे संभाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गांव रासीवास निवासी संजय ने बताया कि उसकी करीब एक साल पहले ही गांव रसड़ा जिला बलिया यूपी निवासी 27 वर्षीय अल्का के साथ शादी हुई थी। कुछ अर्से से उसकी पत्नी बीमार चल रही थी। वह अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके उसे मिलवाने ले जा रहा था।
महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी है। उनके भिवानी पहुंचने के बाद बयान दर्ज किए जाने के बाद ही इसमें आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- रामदिया, जांच अधिकारी, औद्योगिक पुलिस थाना