फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A teenager drowned in a pond after slipping and died

Bhiwani News: पांव फिसलने से जोहड़ में डूबा किशोर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
A teenager drowned in a pond after slipping and died
भिवानी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक किशोर की गांव के जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। किशोर गांव के जोहड़ में भैंसों को पानी पिलाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान वह पांव फिसलने से जोहड़ में गिर गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

गांव पूर्णपुरा निवासी हरिराम ने बताया कि उसने कोर्ट के पास चाय की दुकान की हुई है। उसके दो बेटे है। उसका बड़ा बेटा 15 वर्षीय नितिन कुमार कक्षा 12वीं में पढ़ता है। वह सोमवार दाेपहर करीब ढाई बजे वह स्कूल से आया था। उसके बाद वह भैंसों को पानी पिलाने के लिए जोहड़ में ले गया। जोहड़ में हाल ही में नया पानी भरा गया है। इसमें गांव के बच्चे नहाते हैं। उसका बेटा जब जोहड़ में भैंसों को पानी पिला रहा था तो अचानक ही उसका पांव फिसल गया।
विज्ञापन

पांव फिसलने के कारण वह जोहड़ में डूब गया और वह तैरना न जानने के कारण बाहर नहीं निकल सका। जोहड़ में नहा रहे बच्चे चिल्लाए तो आस-पास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नितिन को जोहड़ से निकाला और मामले की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल चौकी से सूचना प्राप्त होते ही अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed