फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A special campaign for the revision of the voter list will be held on August 22, 23, 29, and 30.

Bhiwani News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 22, 23, 29 और 30 अगस्त को चलेगा विशेष अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A special campaign for the revision of the voter list will be held on August 22, 23, 29, and 30.
भिवानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 22, 23, 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे और पात्र मतदाताओं से नाम दर्ज कराने, संशोधन तथा अन्य दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी साहिल गुप्ता ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी आवश्यक कार्रवाई पूरी करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पात्र व्यक्ति का नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भागीदारी के लिए जरूरी है। जिन नागरिकों को कोई दावा या आपत्ति दर्ज करवानी है, वे विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाते हुए बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची अथवा निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने तथा अपने नाम और विवरण की जांच अवश्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed