{"_id":"685af34642a94cd54e059db4","slug":"a-reward-of-rs-1-crore-will-be-given-to-the-model-solar-village-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-135939-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मॉडल सोलर गांव को दिया जाएगा एक करोड़ का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मॉडल सोलर गांव को दिया जाएगा एक करोड़ का इनाम
Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भिवानी जिले में एक गांव को मॉडल सोलर गांव के रूप में चुने जाने की योजना शुरू की गई है। इस गांव को एक करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा, लेकिन यह राशि सिर्फ वही पंचायत जीत पाएगी, जो सौर ऊर्जा और बिजली बचत के प्रति सबसे अधिक जागरूक होगी। जिले में इस योजना के तहत 47 पंचायतों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है।
एडीसी और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के मुख्य परियोजना अधिकारी डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि इस योजना के तहत उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी आबादी 5,000 से अधिक है। इन गांवों में सबसे अधिक सोलर पैनल लगाए जाने पर उन्हें एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस प्रतिस्पर्धा में जिले के 47 गांव शामिल हैं, जिनमें बड़सी, बापोड़ा, कलिंगा, चांग, देवसर, बड़वा, दिनोद, तिगड़ाना, बहल, मिताथल, सिवाना और कई अन्य गांव शामिल हैं।
प्रतिस्पर्धा की समय सीमा और योजना का उद्देश्य
प्रतिस्पर्धा 26 मई से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान गांवों को सोलर पैनल और अन्य सौर उपकरणों को अपनाने के लिए छह महीने का समय दिया गया है। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांव को मॉडल सोलर गांव बनाया जाएगा और वह एक करोड़ रुपये का पुरस्कार प्राप्त करेगा। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा पंचायत विभाग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि पंचायतों को इस योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।