फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A population of seven and a half thousand people are drinking contaminated water due to dead fish in the water tanks of Gujrani.

Bhiwani News: गुजरानी के जलघर टैंकों में मृत मछलियों की वजह से गटक रहे हैं साढ़े सात हजार की आबादी दूषित पानी

Sun, 14 Jul 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 14 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
A population of seven and a half thousand people are drinking contaminated water due to dead fish in the water tanks of Gujrani.
गांव गुजरानी के जलघर में मरी पड़ी मछलियाॅं।
भिवानी। कैपरी और कच्छा पहनकर गांव में घूमने पर प्रतिबंध लगाने से सुर्खियों में आया भिवानी जिले के गांव गुजरानी में साढ़े सात हजार की आबादी प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्यों ने जलघर पर पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया और जलघर के दो टैंकों में मृत मछलियों को निकलवाकर इनकी सफाई कराए जाने की मांग की। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने भी टैंकों की जल्द सफाई का भरोसा दिलाया है। ग्राम पंचायत ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक समस्या समाधान नहीं हुआ तो जलघर पर ग्रामीण जाला जड़ देंगे।
विज्ञापन

गांव गुजरानी में साढ़े सात हजार लोगों की आबादी की प्यास बुझाने के लिए जलघर में पानी के दो टैंक बने हुए हैं। दोनों ही टैंकों में अज्ञात कारणों से बड़ी संख्या में मछलियां मर गई हैं। इसकी वजह से पानी प्रदूषित हो गया है। बता दें कि करीब दो माह पहले जलघर परिसर के बूस्टर टैंक के अंदर एक युवक का शव बरामद हुआ था। ये युवक चार माह से लापता था। पानी के अंदर युवक का शव सड़ चुका था। इस दौरान भी ग्रामीणों को यह प्रदूषित पानी ही पेयजल आपूर्ति में मिल रहा था, मगर अब टैंकों के अंदर बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई हैं, जिससे घरों के अंदर पहुंच रहे पानी में भी बदबू आ रही है। इस पानी के पीने से ग्रामीणों में बीमारियों का संक्रमण का खतरा भी बना है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश शर्मा के साथ पंचायत सदस्य नरेश, मनीराम, प्यारेलाल, हरिराम, लक्ष्मणदास, ईश्वर, बुधराम सहित अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया और मौके पर ही जनस्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर बात की। जिसके बाद पेयजल शाखा के कार्यकारी अभियंता ने जल्द टैंकों के अंदर से मृत मछलियां बाहर निकलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सुरेश शर्मा ने कहा कि पिछले काफी दिनों से उनके पास घरों के अंदर बदबूदार पानी आने की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद टैंकों पर पहुंचकर देखा तो यहां मवेशी और मछलियां पानी के अंदर मृत पड़े हैं। सुरेश शर्मा ने बताया कि जलघर के एक तरफ की दीवार टूटी पड़ी है। ग्रामीण भी अपने मवेशियों को यहां खुला छोड़ रहे हैं। टैंकों के अंदर गिरकर मवेशी भी मर रहे हैं, जिनके शव यहां महीनों तक सड़ते रहते हैं। यही पानी ग्रामीणों को पीने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने जलघर की चहारदीवारी निर्माण कराने और टैंकों की सफाई कराने की मांग की। सरपंच प्रतिनिधि ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक टैंकों की सफाई नहीं हुई तो जलघर पर स्थायी तौर पर ताला जड़ दिया जाएगा।
------
गांव गुजरानी के जलघर टैंकों की सफाई का काम कराया जाएगा। मृत मछलियों को बाहर निकलवाया जा रहा है। जलघर के टैंकों के आसपास भी साफ सफाई कराई जाएगी।
- सूर्यकांत, कार्यकारी अभियंता, शहरी पेयजल शाखा।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed