फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A pickup coming from the wrong direction hit a bike, killing a farmer.

Bhiwani News: गलत दिशा से आई पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A pickup coming from the wrong direction hit a bike, killing a farmer.
सड़क ​हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
लोहारू/ढिगावा। गांव ढिगावा के निकट बुधवार को गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें गांव गोविंदपुरा निवासी 40 वर्षीय किसान धर्मेंद्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब गोविंदपुरा से ढिगावा की ओर जा रहे बाइक सवार को भिवानी की तरफ से गलत दिशा में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहारू के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक धर्मेंद्र गांव में खेतीबाड़ी करता था और अपने परिवार का सहारा था। उसके दो बेटे हैं। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी रविंद्र जांगड़ा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल विनोद के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed