फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A PhD scholar's mobile and money were snatched on a deserted road

Bhiwani News: सुनसान रास्ते पर पीएचडी शोधार्थी का मोबाइल और रुपये छीने

Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A PhD scholar's mobile and money were snatched on a deserted road
भिवानी। सुनसान रास्ते पर पीएचडी के शोधार्थी का मोबाइल और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के नैना तातारपुर निवासी हिमांशु ने बताया कि वह पीएचडी संस्कृत का शोधार्थी है। गत 28 मार्च को बरौदा से अपनी बाइक पर भिवानी में विद्यानगर स्थित सिद्धेश्वर महाराज के पास आ रहा था। वह गांव कालुवास के कच्चे रास्ते से बाइक पर जा रहा था। वह ठेका के पीछे पहुंचा तो उसकी बाइक पंक्चर हो गई। इसके बाद वह बाइक से नीचे उतरकर हाथों से उसे घसीटकर ले जा रहा था। इसी दौरान बूस्टिंग स्टेशन के पास चार युवक बैठे थे।
विज्ञापन

एक युवक ने उसके पास पहुंचकर उसकी तलाशी ली और उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर के अंदर दो हजार रुपये भी थे। इसके बाद दूसरे आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली और फिर पाइप से उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक भगाकर चले गए। उसने किसी अनजान व्यक्ति के फोन से शिक्षक को फोन किया। इसके बाद शिक्षक ने मौके पर पहुंचे और गांव कालुवास के बस स्टैंड पर पहुंचकर डायल 112 से पुलिस मदद मांगी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में बाइक सवार अज्ञात चार युवकों के खिलाफ छीना झपटी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed