{"_id":"685da23c7684a2030b07dad2","slug":"a-mini-stadium-will-be-ready-soon-in-gignau-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136028-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गिगनाऊ में जल्द बनकर तैयार होगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गिगनाऊ में जल्द बनकर तैयार होगा मिनी स्टेडियम
Fri, 27 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम के बारे में जानकारी देते सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह व प्रवक्ता श्याम सुंदर सांग
ढिगावामंडी। रेतीले टीलों पर अब खेल प्रतिभाओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। इसके लिए पूर्व कृषि एवं वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल के प्रयासों से करीब सात एकड़ भूमि पर स्वतंत्रता सेनानी चौधरी जगराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिगनाऊ में मिनी स्टेडियम जल्द बनकर तैयार होगा। जिसका निर्माण का काम चल रहा है। मिनी स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवा अपने खेल कौशल को निखार पाएंगे।
राजस्थान बॉर्डर के साथ लगते इस रेतीले क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस इलाके के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा बना चुके हैं। अनेक प्रकार के अलग-अलग खेलों में लोहारू हलके के होनहार खिलाड़ी क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन भी कर रहे हैं। गिगनाऊ गांव के आसपास बड़े स्तर पर खेल मैदान नहीं होने का खिलाड़ी खामियाजा भुगत रहे हैं।
पूर्व कृषि एवं वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल के प्रयासों से गांव गिगनाऊ की ग्राम पंचायत द्वारा करीब सात एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने पर स्वतंत्रता सेनानी चौधरी जगराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिगनाऊ में मिनी स्टेडियम का कार्य शुरू हुआ है। निर्माण कार्य अब युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह नंबरदार ने बताया कि मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। स्टेट अवाॅर्ड से सम्मानित स्कूल के प्रवक्ता श्याम सुंदर सांगवान ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए सरकार किसी भी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम में होंगी आधुनिक सुविधाएं
सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह नंबरदार ने बताया कि यह मिनी स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें हॉल, 400 मीटर का रेसिंग ट्रैक सिक्स लाइन, दर्शक दीर्घा, ओपन जिम, फुटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती आदि खेलों की खिलाड़ी मिनी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर सकेंगे। मिनी स्टेडियम बनने के बाद गिगनाऊ गांव के साथ-साथ आसपास के गांव के खिलाड़ियों को भी प्रैक्टिस करने में काफी सहूलियत होगी