{"_id":"6855b1ced3fadba490008efb","slug":"a-mechanic-died-after-getting-electrocuted-while-installing-an-iron-tin-shed-on-the-roof-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135797-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छत पर लोहे की टिनशेड लगाते समय करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छत पर लोहे की टिनशेड लगाते समय करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत
Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव देवसर में एक व्यक्ति की छत पर लोहे की टिनशेड लगाते समय करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह आठ बजे का है। परिजन गंभीर हालत में मिस्त्री को जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं इसकी सूचना जूईकलां पुलिस थाना में दी। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
जूईकलां पुलिस में दिए बयान में मृतक की पत्नी देवसर निवासी अनिता ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है और उसका पति टिनशेड लगाने का काम करता है। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका पति 45 वर्षीय कुलदीप गांव के ही पवन नामक व्यक्ति के घर की छत पर टिनशेड लगाने का काम कर रहा था कि पास में ही गुजर रहे बिजली तार की चपेट में आने से करंट से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जूईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।