फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A massive fire broke out at a factory in Industrial Sector 21, with fire engines from five districts arriving.

Bhiwani News: औद्योगिक सेक्टर 21 की फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच जिलों की दमकल पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at a factory in Industrial Sector 21, with fire engines from five districts arriving.
भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी के अंदर लगी आग।
भिवानी। रोहतक रोड स्थित औद्योगिक सेक्टर 21 में बर्तन साफ करने की जूना निर्माण फैक्टरी में बुधवार शाम सात बजे शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अनूप कुमार और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। आग इतनी प्रचंड थी कि इसे नियंत्रित करने के लिए आसपास के करीब पांच जिलों से दमकल बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि फैक्टरी के अंदर घुसना भी मुश्किल हो गया। डीएसपी ने दमकल कर्मचारियों को दोनों तरफ से आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने कैमिकल युक्त पानी की बौछारें डालकर आग फैलने से आसपास की फैक्टरियों को सुरक्षित रखा। आग की तीव्रता के कारण चरखी दादरी, हांसी, हिसार और जींद से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। घंटों की मेहनत के बाद आग की लपटें शांत हुईं लेकिन फैक्टरी के अंदर सुलग रही आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई। दमकल की गाड़ियां लगातार पानी भरकर आग पर नियंत्रण बनाए रख रही थीं।
विज्ञापन

डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है लेकिन सही आंकलन केवल आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही किया जा सकेगा। आग लगने के दौरान आसपास की फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर भी सहम गए थे। वहीं, आग पर काबू पाने में कुछ मजदूरों ने भी मदद की। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है और दमकल कर्मचारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed