फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A large consignment of urea and NPK arrived before wheat sowing, distribution stalled due to the strike of PACS employees.

Bhiwani News: गेहूं बिजाई से पहले पहुंची यूरिया व एनपीके की बड़ी खेप, पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल से वितरण ठप

Wed, 29 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 29 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A large consignment of urea and NPK arrived before wheat sowing, distribution stalled due to the strike of PACS employees.
​भिवानी रेलवे स्टेशन पर रखे खाद के  बैग।
भिवानी। रबी सीजन में गेहूं की बिजाई से पहले ही जिले में यूरिया और एनपीके की बड़ी खेप पहुंच चुकी है लेकिन इसके बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसका कारण है पैक्स सोसायटी कर्मचारियों की हड़ताल जिसकी वजह से खाद वितरण ठप हो गया है।
विज्ञापन

समय पर खाद न मिलने से बिजाई कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इस समय जिले में सरसों की बिजाई अपने चरम पर है और नवंबर के प्रथम सप्ताह तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद किसान गेहूं की बिजाई शुरू करेंगे। बुधवार को रेलवे जंक्शन पर भिवानी के लिए 58 हजार यूरिया और 32 हजार एनपीके बैग का नया रैक पहुंचा। इन्हें ढुलाई वाहनों से पैक्स केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले भी जिले में यूरिया के दो रैक पहुंच चुके हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में यूरिया खाद का पर्याप्त भंडारण है और किसी तरह की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। वहीं मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगर बारिश हुई तो बिजाई कार्य और प्रभावित होगा। इस बीच कई किसान खेतों की सिंचाई में जुटे हुए हैं। डीएपी की कमी पहले ही किसानों की परेशानी बढ़ा चुकी है जिसके चलते कृषि विभाग ने अतिरिक्त यूरिया की डिमांड भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल से पैक्स पर छाया सन्नाटा, किसान खाद के लिए लगा रहे चक्कर
जिले में पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बुधवार को दिनभर किसान खाद के लिए पैक्स सोसायटी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे लेकिन खाद नहीं मिल पाई। पैक्स केंद्रों पर पर्याप्त भंडारण होने के बावजूद वितरण कार्य ठप हो गया है जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पहले मौसम की मार झेल चुके किसान अब खाद के अभाव में फसल बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि अगर हड़ताल लंबी चली तो समय पर बिजाई संभव नहीं होगी। साथ ही बारिश होने की स्थिति में फसलें और प्रभावित होंगी। किसान महेश, दयानंद, रामभज और रामकिशन ने कहा कि बिजाई से पहले भी खाद के लिए मारामारी रही थी अब हड़ताल के कारण हमें खाद नहीं मिल रही है।

साढ़े सात लाख एकड़ भूमि पर होगी रबी सीजन की बिजाई
जिले में रबी सीजन के दौरान करीब साढ़े सात लाख एकड़ भूमि पर फसलों की बिजाई का लक्ष्य रखा गया है। अब तक किसान करीब डेढ़ लाख एकड़ में बिजाई कर चुके हैं जबकि सरसों की बिजाई अभी जारी है। दो लाख एकड़ में गेहूं की बिजाई होगी। वहीं सरसों की बिजाई तीन लाख 15 हजार एकड़ भूमि पर की जाएगी। चने की फसल करीब पांच हजार एकड़ भूमि पर बोई जाएगी जो बारिश पर निर्भर है। जौ की बिजाई लगभग 1200 एकड़ में होगी जबकि पांच हजार एकड़ भूमि पर किसान पशु चारे की फसल बोएंगे। इसके अलावा अन्य दलहन फसलों की बिजाई भी की जाएगी



जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण है। गेहूं की बिजाई से पहले ही खाद की नई खेप भी आ चुकी है। अभी और भी खाद का स्टॉक आना है। खाद को पैक्स केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों को खाद को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। फिलहाल किसान सरसों की बिजाई में जुटे हैं जबकि इसके बाद गेहूं की बिजाई शुरू की जाएगी। - डॉ. विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed