{"_id":"695ac4a91c0cb87bb3053d6d","slug":"a-labourer-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-near-ninan-bypass-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-144925-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निनान बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निनान बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
भिवानी। खेत से पानी लगाकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के 58 वर्षीय गया की शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा निनान बाईपास के पास हुआ जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक उत्तर प्रदेश से मजदूरी के लिए भिवानी आया था और सात बच्चों का पिता था। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के गांव पुरवा उतरवा निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता अपने परिवार के साथ करीब ढाई महीने पहले पथेर का काम करने के लिए भिवानी के एक ईंट भट्ठे पर आए थे। परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। दिनेश के अनुसार 2 जनवरी की शाम करीब पांच बजे उसके पिता किसी के खेत में पानी लगाने के लिए गए थे लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे।
इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उसी रात करीब साढ़े आठ बजे निनान बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के बेटे दिनेश की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हादसे की जांच की जा रही है।