फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A huge service camp was organized for the devotees of Khatu Shyam in Loharu.

Bhiwani News: लोहारू में खाटू श्याम भक्तों के लिए लगाया विशाल सेवा शिविर

Sat, 21 Feb 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A huge service camp was organized for the devotees of Khatu Shyam in Loharu.
लोहारू। फाल्गुन माह के पावन अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में निशान चढ़ाने जा रहे पदयात्री भक्तों की सेवा के लिए लोहारू में पॉलिटेक्निकल कॉलेज के सामने विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत होकर आयोजित किया गया है, जिसमें भक्तों के लिए खाने-पीने, ठहरने तथा प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय झांझड़ा (ठेकेदार) ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमन सरपंच, दिलबाग दलाल, संदीप सैनी, विक्रम शर्मा, सूरजभान उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि सेवा शिविर लगातार 5 दिनों तक 24 घंटे संचालित रहेगा, ताकि दिन-रात पदयात्रा कर रहे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर में स्वच्छ पेयजल, चाय, नाश्ता, भोजन, विश्राम स्थल, कंबल-बिस्तर की व्यवस्था के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कंचन आई केयर द्वारा भक्तों की सेवा हेतु एंबुलेंस की निशुल्क सुविधा प्रदान की गई है, जिससे रास्ते में अस्वस्थ होने वाले श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सके। इस मौके पर रामप्रताप सैनी, सुभाष सैनी, अजय पार्षद, महेन्द्र शर्मा, डीपी सैनी,ईश्वर, संदीप, दीपक, रिंकू जांगिड़ सहित अनेक समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed